{
    "_id": "BG4.7",
    "chapter": 4,
    "verse": 7,
    "slok": "यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत |\nअभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम् ||४-७||",
    "transliteration": "yadā yadā hi dharmasya glānirbhavati bhārata .\nabhyutthānamadharmasya tadātmānaṃ sṛjāmyaham ||4-7||",
    "tej": {
        "author": "Swami Tejomayananda",
        "ht": "।।4.7।। हे भारत ! जब-जब धर्म की हानि और अधर्म की वृद्धि होती है,  तब-तब मैं स्वयं को प्रकट करता हूँ।।"
    },
    "siva": {
        "author": "Swami Sivananda",
        "et": "4.7 Whenever there is decline of righteousness, O Arjuna, and rise of unrighteousness, then I manifest Myself.",
        "ec": "4.7 यदा यदा whenever? हि surely? धर्मस्य of righteousness? ग्लानिः decline? भवति is? भारत O Bharata? अभ्युत्थानम् rise? अधर्मस्य of unrighteousness? तदा then? आत्मानम् Myself? सृजामि manifest? अहम् I.Commentary Dharma is that which sustains and holds together. There is no proper eivalen for this term in the English language. That which helps a man to attain to Moksha or salvation is Dharma. That which makes a man irreligious or unrighteous is Adharma. That which elevates a man and helps him reach the goal of life and attain knowledge is Dharma that which drags him and hurls him down in the abyss of worldliness and ignorance is Adharma."
    },
    "purohit": {
        "author": "Shri Purohit Swami",
        "et": "4.7 Whenever spirituality decays and materialism is rampant, then, O Arjuna, I reincarnate Myself!"
    },
    "chinmay": {
        "author": "Swami Chinmayananda",
        "hc": "।।4.7।। जब धर्म की हानि और अधर्म का उत्कर्ष होता है तब ईश्वर अवतार लेते हैं। गीता के प्रथम अध्याय की प्रस्तावना में धर्म शब्द का अर्थ विस्तार पूर्वक बताया जा चुका है। धर्म एक पवित्र सत्य है जिसके पालन से ही समाज धारणा सम्भव होती है। जब बहुसंख्यक लोग धर्म का पालन नहीं करते तब द्विपदपशुओं के समूह द्वारा यह जगत् जीत लिया जाता है उस समय परस्पर सहयोग और आनन्द से जीवन व्यतीत करते हुये सुखी परिवार दिखाई नहीं देते। मनुष्य को शोभा देने वाला उच्च जीवन भी कहीं दृष्टिगोचर नहीं होता। इतिहास के ऐसे काले युग में कोई महान् व्यक्ति समाज में आकर लोगों के जीवन और नैतिक मूल्यों का स्तर ऊँचा उठाने का प्रयत्न करता है। समाज में विद्यमान नैतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने से ही यह कार्य सम्पादित नहीं होता वरन् साथसाथ दुष्टता का भी नाश अनिवार्य होता है।इस कार्य के लिये अनन्तस्वरूप परमात्मा कभीकभी देहादि उपाधियों को धारण करके पृथ्वी पर प्रगट होते हैं उस बड़ी सम्पत्ति के स्वामी के समान जो कभीकभी अपनी सम्पत्ति का निरीक्षण करने और उसे सुव्यवस्थित करने के लिये हाथ में अस्त्र आदि लेकर निकलता है। धूप में काम करते श्रमिकों के बीच वह खड़ा रहता है तथापि अपने स्वामित्व को नहीं भूलता। इसी प्रकार समस्त जगत् के अधिष्ठाता भगवान् शरीर धारण कर र्मत्य मानवों के अनैतिक जीवन के साथ निर्लिप्त रहते हुए उनको अधर्म से बाहर निकालकर धर्म मार्ग पर लाने के लिये सदैव प्रयत्नशील रहते हैं।भगवान् के इस अवतरण में यहाँ एक बात स्पष्ट की गई है कि यद्यपि वे शरीर धारण करते हैं तथापि अपने स्वातन्त्र्य को नहीं खोते। उपाधियों में वे रहते हैं परन्तु उपाधियों के वे दास नहीं बन जाते।किस प्रयोजन के लिये"
    },
    "san": {
        "author": "Dr.S.Sankaranarayan",
        "et": "4.7. For, whenever there is a decay of righteousness and the rise of unrighteousness, then, O descendant  of Bharata,  I send forth (or create) that is which the Self is unimportant."
    },
    "adi": {
        "author": "Swami Adidevananda",
        "et": "4.7 Whenever there is a decline of Dharma, O Arjuna, and uprising of Adharma, then I incarnate Myself."
    },
    "gambir": {
        "author": "Swami Gambirananda",
        "et": "4.7 O scion of the Bharata dynasty, whenever there is a decline one virtue and increase of vice, then do I manifest Myself."
    },
    "madhav": {
        "author": "Sri Madhavacharya",
        "sc": "।।4.7।।Sri Madhvacharya did not comment on this sloka."
    },
    "anand": {
        "author": "Sri Anandgiri",
        "sc": "।।4.7।।यदीश्वरस्य मायानिबन्धनं जन्मेत्युक्तं तस्य प्रश्नपूर्वकं कालं कथयति  तच्चेत्यादिना। चातुर्वर्ण्ये चातुराश्रम्ये च यथावदनुष्ठीयमाने नास्ति धर्महानिरिति मन्वानो विशिनष्टि  वर्णेति। वर्णैराश्रमैस्तदाचारैश्च लक्ष्यते ज्ञायते धर्मस्तस्येति यावत्। धर्महानौ समस्तपुरुषार्थभङ्गो भवतीत्यभिप्रेत्याह   प्राणिनामिति। नच यथोक्तस्य धर्मस्य हानिं सोढुं शक्तो भवानित्याह  भारतेति। न केवलं प्राणिनां धर्महानिरेव भगवतो मायाविग्रहस्य परिग्रहे हेतुरपि तु तेषामधर्मप्रवृत्तिरपीत्याह  अभ्युत्थानमिति। यदा यदेति पूर्वेण संबन्धः।"
    },
    "rams": {
        "author": "Swami Ramsukhdas",
        "ht": "।।4.7।। हे भरतवंशी अर्जुन! जब-जब धर्मकी हानि और अधर्मकी वृद्धि होती है, तब-तब ही मैं अपने-आपको साकाररूपसे प्रकट करता हूँ।",
        "hc": "4.7।। व्याख्या--'यदा यदा हि धर्मस्य ৷৷. अभ्युत्थानमधर्मस्य'-- धर्मकी हानि और अधर्मकी वृद्धिका स्वरूप है--भगवत्प्रेमी, धर्मात्मा, सदाचारी, निरपराध और निर्बल मनुष्योंपर नास्तिक, पापी, दुराचारी और बलवान् मनुष्योंका अत्याचार बढ़ जाना तथा लोगोंमें सद्गुण-सदाचारोंकी अत्यधिक कमी और दुर्गुण-दुराचारोंकी अत्यधिक वृद्धि हो जाना।'यदा यदा' पदोंका तात्पर्य है कि जब-जब आवश्यकता पड़ती है, तब-तब भगवान् अवतार लेते हैं। एक युगमें भी जितनी बार आवश्यकता और अवसर प्राप्त हो जाय, उतनी बार अवतार ले सकते हैं। उदाहरणार्थ, समुद्र-मन्थनके समय भगवान्ने अजितरूपसे समुद्र-मन्थन किया, कच्छप-रूपसे मन्दराचलको धारण किया तथा सहस्रबाहुरूपसे मन्दराचलको ऊपरसे दबाकर रखा। फिर देवताओंको अमृत बाँटनेके लिये मोहिनी-रूप धारण किया। इस प्रकार भगवान्ने एक साथ अनेक रूप धारण किये।अधर्मकी वृद्धि और धर्मका ह्रास होनेका मुख्य कारण है--नाशवान् पदार्थोंकी ओर आकर्षण। जैसे माता और पितासे शरीर बनता है, ऐसे ही प्रकृति और परमात्मासे सृष्टि बनती है। इसमें प्रकृति और उसका कार्य संसार तो प्रतिक्षण बदलता रहता है, कभी क्षणमात्र भी एकरूप नहीं रहता और परमात्मा तथा उनका अंश जीवात्मा--दोनों सम्पूर्ण देश, काल आदिमें नित्य-निरन्तर रहते हैं, इनमें कभी किञ्चिन्मात्र भी परिवर्तन नहीं होता। जब जीव अनित्य, उत्पत्ति-विनाशशील प्राकृत पदार्थोंसे सुख पानेकी इच्छा करने लगता है और उनकी प्राप्तिमें सुख मानने लगता है, तब उसका पतन होने लगता है। लोगोंकी सांसारिक भोग और संग्रहमें ज्यों-ज्यों आसक्ति बढ़ती है त्यों-ही-त्यों समाजमें अधर्म बढ़ता है और ज्यों-ज्यों अधर्म बढ़ता है, त्यों-ही-त्यों समाजमें पापाचरण, कलह, विद्रोह आदि दोष बढ़ते हैं।सत्ययुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलियुग--इन चारों युगोंकी ओर देखा जाय तो इनमें भी क्रमशः धर्मका ह्रास होता है। सत्ययुगमें धर्मके चारों चरण रहते हैं, त्रेतायुगमें धर्मके तीन चरण रहते हैं, द्वापरयुगमें धर्मके दो चरण रहते हैं और कलियुगमें धर्मका केवल एक चरण शेष रहता है। जब युगकी मर्यादासे भी अधिक धर्मका ह्रास हो जाता है, तब भगवान् धर्मकी पुनः स्थापना करनेके लिये अवतार लेते हैं।'तदात्मानं सृजाम्यहम्'--जब-जब धर्मकी हानि और अधर्मकी वृद्धि होती है, तब-तब भगवान् अवतार ग्रहण करते हैं। अतः भगवान्के अवतार लेनेका मुख्य प्रयोजन है--धर्मकी स्थापना करना और अधर्मका नाश करना।धर्मकी हानि और अधर्मकी वृद्धि होनेपर लोगोंकी प्रवृत्ति अधर्ममें हो जाती है। अधर्ममें प्रवृत्ति होनेसे स्वाभाविक पतन होता है। भगवान् प्राणिमात्रके परम सुहृद् हैं। इसलिये लोगोंको पतनमें जानेसे रोकनेके लिये वे स्वयं अवतार लेते हैं।\n\nकर्मोंमें सकामभाव उत्पन्न होना ही धर्मकी हानि है और अपने-अपने कर्तव्यसे च्युत होकर निषिद्ध आचरण करना ही अधर्मका अभ्युत्थान है! 'काम' अर्थात् कामनासे ही सब-के-सब अधर्म, पाप, अन्याय आदि होते हैं (गीता 3। 37)। अतः इस 'काम' का नाश करनेके लिये तथा निष्कामभावका प्रसार करनेके लिये भगवान् अवतार लेते हैं।यहाँ शङ्का हो सकती है कि वर्तमान समयमें धर्मका ह्रास और अधर्मकी वृद्धि बहुत हो रही है, फिर भगवान् अवतार क्यों नहीं लेते? इसका समाधान यह है कि युगको देखते हुए अभी वैसा समय नहीं आया है, जिससे भगवान् अवतार लें। त्रेतायुगमें राक्षसोंने ऋषि-मुनियोंको मारकर उनकी हड्डियोंके ढेर लगा दिये थे। यह तो त्रेतायुगसे भी गया-बीता कलियुग है, पर अभी धर्मात्मा पुरुष जी रहे हैं, उनका कोई नाश नहीं करता। दूसरी एक बात और है। जब धर्मका ह्रास और अधर्मकी वृद्धि होती है, तब भगवान्की आज्ञासे संत इस पृथ्वीपरआते हैं अथवा यहींसे विशेष साधक पुरुष प्रकट हो जाते हैं और धर्मकी स्थापना करते हैं। कभी-कभी परमात्माको प्राप्त हुए कारक महापुरुष भी संसारका उद्धार करनेके लिये आते हैं। साधक और सन्त पुरुष जिस देशमें रहते हैं, उस देशमें अधर्मकी वैसी वृद्धि नहीं होती और धर्मकी स्थापना होती है।जब साधकों और सन्त-महात्माओंसे भी लोग नहीं मानते, प्रत्युत उनका विनाश करना आरम्भ कर देते हैं और जब धर्मका प्रचार करनेवाले बहुत कम रहते हैं तथा जिस युगमें जैसा धर्म होना चाहिये, उसकी अपेक्षा भी बहुत अधिक धर्मका ह्रास हो जाता है, तब भगवान् स्वयं आते हैं।\n\n सम्बन्ध--  पूर्वश्लोकमें अपने अवतारके अवसरका वर्णन करके अब भगवान् अपने अवतारका प्रयोजन बताते हैं।"
    },
    "raman": {
        "author": "Sri Ramanuja",
        "sc": "।।4.7।।न कालनियमः अस्मत्संभवस्य यदा यदा हि धर्मस्य वेदेन उदितस्य चातुर्वर्ण्यचातुराश्रम्यव्यवस्थया अवस्थितस्य कर्तव्यस्य ग्लानिः भवति यदा यदा च तद्विपर्ययस्य अधर्मस्य अभ्युत्थानं तदा अहम् एव स्वसंकल्पेन उक्तप्रकारेण आत्मानं सृजामि।जन्मनः प्रयोजनम् आह",
        "et": "4.7 There is no restriction as to the time of My birth; whenever the Dharma taught by the Vedas that must be observed according to the arrangements of the four stations and the four stages of life declines, and Adharma, its opposite, increases, then I Myself, by My own will and in the manner stated, incarnate Myself.\n\nSri Krsna gives the purpose of His birth."
    },
    "abhinav": {
        "author": "Sri Abhinav Gupta",
        "sc": "।।4.5  4.9।।बहूनि इत्यादि अर्जुन इत्यन्तम्।  श्रीभगवान् किल पूर्णषाड्गुण्यत्वात् शरीरसंपर्कमात्ररहितोऽपि स्थितिकारित्वात् कारुणिकतया आत्मांशं सृजति।  आत्मा पूर्णषाड्गुण्यः अंशः उपकारकत्वेन अप्रधानभूतो ( N omit अ) यत्र तत् आत्मांशं शरीरं गृह्णाति इत्यर्थः।  अत एवास्य जन्म दिव्यम् यत आत्ममायया योगप्रज्ञया स्वस्वातन्त्रयशक्त्या ( omits स्व) आरब्धम् न कर्मभिः।  कर्मापि दिव्यम् फलदानासमर्थत्वात्।  यश्चैवमेतत्तत्त्वं वेत्ति आत्मन्यप्येवमेव मन्यते सोऽवश्यं भगवद्वासुदेवतत्त्वं जानाति।",
        "et": "4.7 See Comment under 4.9"
    },
    "sankar": {
        "author": "Sri Shankaracharya",
        "ht": "।।4.7।।वह जन्म कब और किसलिये होता है सो कहते हैं  हे भारत  वर्णाश्रम आदि जिसके लक्षण हैं एवं प्राणियोंकी उन्नति और परम कल्याणका जो साधन है उस धर्मकी जबजब हानि होती है और अधर्मका अभ्युत्थान अर्थात् उन्नति होती है तबतब ही मैं मायासे अपने स्वरूपको रचता हूँ।",
        "sc": "।।4.7।। यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिः हानिः वर्णाश्रमादिलक्षणस्य प्राणिनामभ्युदयनिःश्रेयससाधनस्य भवति भारत अभ्युत्थानम् उद्भवः अधर्मस्य तदा तदा आत्मानं सृजामि अहं मायया।।किमर्थम्",
        "et": "4.7 O scion of the Bharata dynasty, yada yada hi, whenever; bhavati, there is; a glanih, decline, decrease; dharmasya, of virtue consisting of the duties of castes and stages of life of living beings, which are the means to achieving properity and Liberation; and abhyutthanam, increase, rise; adharmasya, of vice; tada, then; do aham, I; srjami, manifest; atmanam, Myself, through Maya.\nWhy?"
    },
    "jaya": {
        "author": "Sri Jayatritha",
        "sc": "।।4.7।।Sri Jayatirtha did not comment on this sloka."
    },
    "vallabh": {
        "author": "Sri Vallabhacharya",
        "sc": "।।4.7  4.8।।कदा किमर्थं सम्भवसीत्यपेक्षायां स्वप्रादुर्भावकालमाह  द्वाभ्याम्  यदा यदा हीति। परित्राणायेति। साधूनां धर्मवतां परित्राणाय तत्प्रतिपक्षाणां दुष्कृतां दुष्टं कर्म कुर्वतां विनाशाय च युगेयुगे सम्भवामि। न चात्रावतारकालनियम इत्येतदर्थं यदा यदा युगेयुगे इत्युक्तम् नचैवं दुष्टनिग्रहं कुर्वतोऽपि वैषम्यं शङ्कनीयं यथा चोक्तं  लालने ताडने मातुर्नाकारुण्यं यथाऽर्मके। तद्वदेव महेशस्य नियन्तुर्गुणदोषयोः इति।"
    },
    "ms": {
        "author": "Sri Madhusudan Saraswati",
        "sc": "।।4.7।।एवं सच्चिदानन्दघनस्य तव कदा किमर्थं वा देहिवद्व्यवहार इति तत्रोच्यते  धर्मस्य वेदविहितस्य प्राणिनामभ्युदयनिःश्रेयससाधनस्य प्रवृत्तिनिवृत्तिलक्षणस्य वर्णाश्रमतदाचारव्यंग्यस्य यदा यदा ग्लानिर्हानिर्भवति हे भारत भरतवंशोद्भवत्वेन भा ज्ञानं तत्र रतत्वेन वा त्वं न धर्महानिं सोढुं शक्नोषीति संबोधनार्थः। एंव यदा यदाभ्युत्थानमुद्भवोऽधर्मस्य वेदनिषिद्धस्य नानाविधदुःखसाधनस्य धर्मविरोधिनः तदा तदात्मानं देहं सृजामि नित्यसिद्धमेव सृष्टमेव दर्शयामि मायया।"
    },
    "srid": {
        "author": "Sri Sridhara Swami",
        "sc": "।।4.7।।कदा संभवसीत्यपेक्षायामाह  यदा यदेति। धर्मस्य ग्लानिर्हानिः। अधर्मस्याभ्युत्थानमाधिक्यम्।"
    },
    "dhan": {
        "author": "Sri Dhanpati",
        "sc": "।।4.7।।एवं सर्वज्ञः सर्वेश्वरोऽशरीरी त्वं कदा किमर्थं देहवानिव जात इव प्रतीयस इत्यत आह  यदेति। ग्लानिर्हानिः। अभ्युत्थानं वृद्धिः। भरतवंशोद्भवत्वेन धर्महानिं कर्तुमयोग्योऽसीति सूचयन्नाह  भारतेति। त्वमपि धर्मसंस्थापनायैभरतवंशेऽवतीर्णोऽसीति गूढाभिप्रायेण वा संबोधयति  भारतेति। मायया आत्मानं स्वं सृजामि जन्मवन्तमिव प्रदर्शयामि। आत्मानं देहं सृजामि नित्यसिद्धमेव सृष्टमिव प्रदर्शयामीति केचित्। तन्न। परमेश्वरस्य देहः किं तस्मादन्य उतानन्यः। नाद्यः। तस्यासत्त्वाद्यापत्त्या सच्चिदादिरुपत्वस्वीकारविरोधात्। द्वितीयेऽपि स देहः किं परिच्छिन्न उतापरिच्छिन्नः। आद्ये ईश्वरस्य नित्यमेव परिच्छिन्नत्वं स्यात्। तथाच देहस्य नित्यसिद्धत्वं वदद्भिः परमेश्वरस्यासत्त्वसंपादनेन मूलोच्छेद एव संपादितः। न द्वितीयः। अपरिच्छिन्नः पुनरवयवसमूहः परिमिताकारो देह इति वदतो व्याघातात्।"
    },
    "venkat": {
        "author": "Vedantadeshikacharya Venkatanatha",
        "sc": "।।4.7।।कदा इति प्रश्नस्योत्तरमुच्यत इत्याह  जन्मकालमाहेति। युगानियमस्य वक्ष्यमाणत्वात्यदा यदा इति वीप्सा युगान्तर्वर्तिकालानियमपरेत्यभिप्रायेणाह  न कालेति। जीववत्पुण्यापुण्यविपाककृतो वा व्यवस्थितस्वसङ्कल्पकृतो वा मन्वन्तरमहाकल्पादिरूपो वा कालनियमो नास्तीत्यर्थः। प्रमाणतः स्वरूपतश्च ग्लानिप्रकारसूचनाय बाह्यधर्मधर्मैकदेशव्यवच्छेदाय चवेदेनोदितस्येत्यादिविशेषणम्।वेदेनोदितस्य कर्तव्यस्य इति धर्मलक्षणमप्युक्तं भवति। अधर्मशब्दे नञो विरोधिविषयत्वमभिप्रेत्योक्तंतद्विपर्ययस्येति। ततश्चावैदिकागमोदितस्य वर्णाश्रमादिव्यवस्थारहितस्य तत एवाकर्तव्यस्येति पूर्वोक्तप्रकारवैपरीत्यं फलितम्। धर्मग्लानेरधर्मोत्थानस्य च तुलाग्रनमनोन्नमनवत्परस्पराविनाभावित्वं च दर्शितम्। तदेत्यत्रापियदायदा इत्येतत्प्रतिनिर्देशरूपत्वाद्वीप्साऽनुसन्धेया। धर्मस्य ग्लानिमपि न सहे किं पुनर्विच्छेदं इति ग्लानिशब्दतात्पर्यम्। एवमधर्मस्योद्गममात्रमपि न सहे किमुत शाखानुशाखतां इत्यभ्युत्थानशब्दाभिप्रेतम्।अहं सृजामि इत्यत्रापेक्षणीयान्तरादर्शनात्अहमेव स्वसङ्कल्पेनेत्युक्तम्। तेन कालस्याप्यधिष्ठातुस्तस्य कालपरतन्त्रत्वं परिहृतं भवति।आत्मानं सृजामि इत्येतन्न तावत्स्वरूपविषयं तस्य नित्यत्वात् आत्माश्रयादिप्रसङ्गाच्च। नापि जीवविषयं तस्य प्रकरणासङ्गतत्वात्। नाप्याद्यविग्रहविशिष्टस्वात्मविषयं तस्यापि रूपस्य नित्यत्वात् अतोऽवतारविग्रहविशिष्टस्वात्माऽत्रआत्मानम् इति निर्दिश्यत इत्यभिप्रायेणोक्तंउक्तप्रकारेणेति।"
    },
    "puru": {
        "author": "Sri Purushottamji",
        "sc": "।।4.7।।एतदेव प्रकटयति  यदा यदेति। हे भारत यदा यदा धर्मस्य मद्भक्त्यादिरूपस्य ग्लानिः सङ्कोचो भवति। अधर्मस्य ज्ञानादिनाशकस्याभ्युत्थानमुत्पत्तिर्भवति। हीति निश्चयेन। तदा आत्मानं लीलोपयोग्या़ञ्जीवान् ज्ञानोपयोग्याँश्चाहं सृजामि। भारतेति सम्बोधनाद्यथेदानीं धर्मरक्षार्थं त्वं सृष्टोऽसीति ज्ञाप्यते।आत्मानं इत्यत्रैकवचनं मुख्यात्माभिप्रायेण वा।"
    },
    "neel": {
        "author": "Sri Neelkanth",
        "sc": "।।4.7।।कदा संभवसीत्यपेक्षायमाह  यदेति। ग्लानिर्ह्रासः। अभ्युत्थानं वृद्धिः।"
    },
    "prabhu": {
        "author": "A.C. Bhaktivedanta Swami Prabhupada",
        "et": "Whenever and wherever there is a decline in religious practice, O descendant of Bharata, and a predominant rise of irreligion – at that time I descend Myself.",
        "ec": " The word sṛjāmi is significant herein. Sṛjāmi cannot be used in the sense of creation, because, according to the previous verse, there is no creation of the Lord’s form or body, since all of the forms are eternally existent. Therefore, sṛjāmi means that the Lord manifests Himself as He is. Although the Lord appears on schedule, namely at the end of the Dvāpara-yuga of the twenty-eighth millennium of the seventh Manu in one day of Brahmā, He has no obligation to adhere to such rules and regulations, because He is completely free to act in many ways at His will. He therefore appears by His own will whenever there is a predominance of irreligiosity and a disappearance of true religion. Principles of religion are laid down in the Vedas, and any discrepancy in the matter of properly executing the rules of the Vedas makes one irreligious. In the Bhāgavatam it is stated that such principles are the laws of the Lord. Only the Lord can manufacture a system of religion. The Vedas are also accepted as originally spoken by the Lord Himself to Brahmā, from within his heart. Therefore, the principles of dharma, or religion, are the direct orders of the Supreme Personality of Godhead ( dharmaṁ tu sākṣād bhagavat-praṇītam ). These principles are clearly indicated throughout the Bhagavad-gītā . The purpose of the Vedas is to establish such principles under the order of the Supreme Lord, and the Lord directly orders, at the end of the Gītā, that the highest principle of religion is to surrender unto Him only, and nothing more. The Vedic principles push one towards complete surrender unto Him; and whenever such principles are disturbed by the demoniac, the Lord appears. From the Bhāgavatam we understand that Lord Buddha is the incarnation of Kṛṣṇa who appeared when materialism was rampant and materialists were using the pretext of the authority of the Vedas. Although there are certain restrictive rules and regulations regarding animal sacrifice for particular purposes in the Vedas, people of demonic tendency still took to animal sacrifice without reference to the Vedic principles. Lord Buddha appeared in order to stop this nonsense and to establish the Vedic principles of nonviolence. Therefore each and every avatāra, or incarnation of the Lord, has a particular mission, and they are all described in the revealed scriptures. No one should be accepted as an avatāra unless he is referred to by scriptures. It is not a fact that the Lord appears only on Indian soil. He can manifest Himself anywhere and everywhere, and whenever He desires to appear. In each and every incarnation, He speaks as much about religion as can be understood by the particular people under their particular circumstances. But the mission is the same – to lead people to God consciousness and obedience to the principles of religion. Sometimes He descends personally, and sometimes He sends His bona fide representative in the form of His son, or servant, or Himself in some disguised form. The principles of the Bhagavad-gītā were spoken to Arjuna, and, for that matter, to other highly elevated persons, because he was highly advanced compared to ordinary persons in other parts of the world. Two plus two equals four is a mathematical principle that is true in the beginner’s arithmetic class and in the advanced class as well. Still, there are higher and lower mathematics. In all incarnations of the Lord, therefore, the same principles are taught, but they appear to be higher and lower in varied circumstances. The higher principles of religion begin with the acceptance of the four orders and the four statuses of social life, as will be explained later. The whole purpose of the mission of incarnations is to arouse Kṛṣṇa consciousness everywhere. Such consciousness is manifest and nonmanifest only under different circumstances."
    }
}
