{
    "_id": "BG11.48",
    "chapter": 11,
    "verse": 48,
    "slok": "न वेदयज्ञाध्ययनैर्न दानैर्-\nन च क्रियाभिर्न तपोभिरुग्रैः |\nएवंरूपः शक्य अहं नृलोके\nद्रष्टुं त्वदन्येन कुरुप्रवीर ||११-४८||",
    "transliteration": "na vedayajñādhyayanairna dānaira- na ca kriyābhirna tapobhirugraiḥ .\nevaṃrūpaḥ śakya ahaṃ nṛloke draṣṭuṃ tvadanyena kurupravīra ||11-48||",
    "tej": {
        "author": "Swami Tejomayananda",
        "ht": "।।11.48।। हे कुरुप्रवीर! तुम्हारे अतिरिक्त इस मनुष्य लोक में किसी अन्य के द्वारा मैं इस रूप में, न वेदाध्ययन और न यज्ञ, न दान और न (धार्मिक) क्रियायों के द्वारा और न उग्र तपों के द्वारा ही देखा जा सकता हूँ।।"
    },
    "siva": {
        "author": "Swami Sivananda",
        "et": "11.48 Neither by the study of the Vedas and sacrifices, nor by gifts nor by rituals nor by severe austerities can I be seen in this form in the world of men by any other than thyself, O great hero of the Kurus (Arjuna).",
        "ec": "11.48 न not? वेदयज्ञाध्ययनैः by the study of the Vedas and of Yajnas? न not? दानैः by gifts? न not? च and? क्रियाभिः by rituals? न not? तपोभिः by austerities? उग्रैः severe? एवंरूपः in such form? शक्यः (am) possible? अहम् I? नृलोके in the world of men? द्रष्टुम् to be seen? त्वत् than thee? अन्येन by another? कुरुप्रवीर O great hero of the Kurus.Commentary Mere cramming of the texts of the Vedas without knowing the meaning will not do. A study of the sacrifices also is necessary. One should know the meaning of these? also.Dana Charity such as a Tula Purusha (gift of gold eal in weight of a man) Kanyadana (gift of ones daughther in marriage)? gift of a cow? rice? etc.Kriya Rituals such as Agnihotra.Tapas Such as the Chandrayana Vrata. (This is a kind of Vrata or observance. The daily consumption of food is reduced by one mouthful every day for the dark half of the month beginning with the fullmoon. Then the food is increased by one mouthful every day during the bright fortnight during the increase of the moon. This Vrata (observance) is a great purifier of the mind. It destroys sins.)"
    },
    "purohit": {
        "author": "Shri Purohit Swami",
        "et": "11.48 Not by study of the scriptures, not by sacrifice or gift, not by ritual or rigorous austerity, is it possible for man on earth to see what thou hast seen, O thou foremost hero of the Kuru-clan!"
    },
    "chinmay": {
        "author": "Swami Chinmayananda",
        "hc": "।।11.48।। यहाँ भगवान् यह स्पष्ट करते हैं कि किस कारण से अर्जुन इस असाधारण अनुभव को प्राप्त करने में विशेष अभिनन्दन का पात्र है। वे कहते हैं कि केवल वेदों का अध्ययन या यज्ञादि के अनुष्ठान से ही किसी में इस विश्वरूप को देख सकते की पात्रता नहीं आती। उसी प्रकार? दान धर्म या तप के आचरण से प्राप्त पुण्य भी इस दर्शन का अधिकार नहीं प्राप्त करता है। संक्षेप में? कठिन? साधनाओं के अभ्यास से भी जिसे पाना दुर्लभ है? उसे अर्जुन ने प्राप्त कर लिया? और इस कारण वह विशेष अभिनन्दन का पात्र है।भगवान् द्वारा यहाँ कहे गये वचनों का विपरीत अर्थ करके कोई यह नहीं समझे कि उन्होंने वेदाध्ययनादि की निन्दा की है अथवा ये समस्त साधन अनुपयोगी होने के कारण त्याज्य हैं। तात्पर्य यह है कि अध्ययन? यज्ञ? दान और तप ये सब अन्तकरण की शुद्धि तथा एकाग्रता प्राप्ति के साधन हैं? जो अनेकता में एकता के दर्शन करने के लिए अत्यावश्यक है। परन्तु कोई यह भी नहीं समझे कि यज्ञदानादि साधन अपने आप में ही पूर्ण हैं या वे ही साध्य हैं। केवल वेदाध्ययन आदि से ही एकत्व का बोध और साक्षात् अनुभव नहीं हो सकता। जब साधन सम्पन्न मन वृत्तिशून्य हो जाता है केवल तभी उसकी उस अन्तर्मुखी स्थिति में यह दर्शन सम्भव होता है। तात्पर्य यह है कि भोजन पाक सिद्धि अपने आप में क्षुधा शान्ति नहीं कर सकती? किन्तु इसका अर्थ यह नहीं कि पाकसिद्धि अनावश्यक है। इस दृष्टि से हमें इस श्लोक का अर्थ समझना चाहिए।भगवान् आगे कहते हैं"
    },
    "san": {
        "author": "Dr.S.Sankaranarayan",
        "et": "11.48. Not by the knowledge of the Vedas and sacrifices, nor by making gifts, nor by the rituals, nor by severe austerities, can I be seen in this form in the world of men,  by anybody other than yourself, O the great hero of the Kurus !"
    },
    "adi": {
        "author": "Swami Adidevananda",
        "et": "11.48 Neither through the study of the Vedas, nor by sacrifices, nor by recitals of the scriptures, nor by gifts, nor by rituals, nor by strict austerities can I be realised in a form like this in the world of men by any one else but you. O Arjuna!"
    },
    "gambir": {
        "author": "Swami Gambirananda",
        "et": "11.48 Not by the study of the Vedas and sacrifices, not by gifts, not even by rituals, not by severe austerities can I, in this form, be perceived in the human world by anyone ['By anyone who has not received My grace'. other than you, O most valiant among the Kurus."
    },
    "madhav": {
        "author": "Sri Madhavacharya",
        "sc": "।।11.48।।Sri Madhvacharya did not comment on this sloka.,"
    },
    "anand": {
        "author": "Sri Anandgiri",
        "sc": "।।11.48।।तच्छब्देन प्रकृतं दर्शनं परामृश्यते। वेदाध्ययनात्पृथग्यज्ञाध्ययनग्रहणं पुनरुक्तेरयुक्तमित्याशङ्क्याह -- न वेदेति। नच वेदाध्ययनग्रहणादेव यज्ञविज्ञानमपि गृहीतमध्ययनस्यार्थावबोधान्तत्वादिति वाच्यं? तस्याक्षरग्रहणान्ततया वृद्धैः साधितत्वादिति भावः। श्लोकपूरणार्थमसंहितकरणं? त्वत्तोऽन्येन मदनुग्रहविहीनेनेति शेषः।"
    },
    "rams": {
        "author": "Swami Ramsukhdas",
        "ht": "।।11.48।। हे कुरुप्रवीर! मनुष्यलोकमें इस प्रकारके विश्वरूपवाला मैं न वेदोंके पढ़नेसे, न यज्ञोंके अनुष्ठानसे, न दानसे, न उग्र तपोंसे और न मात्र क्रियाओंसे तेरे (कृपापात्रके) सिवाय और किसीके द्वारा देखा जाना शक्य हूँ।",
        "hc": "।।11.48।। व्याख्या--'कुरुप्रवीर'--यहाँ अर्जुनके लिये 'कुरुप्रवीर' सम्बोधन देनेका अभिप्राय है कि सम्पूर्ण कुरुवंशियोंमें मेरेसे उपदेश सुननेकी, मेरे रूपको देखनेकी और जाननेकी तेरी जिज्ञासा हुई, तो यह,कुरुवंशियोंमें तुम्हारी श्रेष्ठता है। तात्पर्य यह हुआ कि भगवान्को देखनेकी, जाननेकी इच्छा होना ही वास्तवमें मनुष्यकी श्रेष्ठता है।'न वेदयज्ञाध्ययनैर्न दानैर्न च क्रियाभिर्न तपोभिरुग्रैः'--वेदोंका अध्ययन किया जाय, यज्ञोंका विधि-विधानसे अनुष्ठान किया जाय, बड़े-बड़े दान किये जायँ, बड़ी उग्र (कठिन-से-कठिन) तपस्याएँ की जायँ और तीर्थ, व्रत आदि शुभ-कर्म किये जायँ -- ये सब-के-सब कर्म विश्वरूपदर्शनमें हेतु नहीं बन सकते। कारण कि जितने भी कर्म किये जाते हैं, उन सबका आरम्भ और समाप्ति होती है। अतः उन कर्मोंसे मिलनेवाला फल भी आदि और अन्तवाला ही होता है। अतः ऐसे कर्मोंसे भगवान्के अनन्त?,असीम, अव्यय, दिव्य विश्वरूपके दर्शन कैसे हो सकते हैं? उसके दर्शन तो केवल भगवान्की कृपासे ही होते हैं। कारण कि भगवान् नित्य हैं और उनकी कृपा भी नित्य है। अतः नित्य कृपासे ही अर्जुनको भगवान्के नित्य, अव्यय, दिव्य विश्वरूपके दर्शन हुए हैं। तात्पर्य यह हुआ कि उनमेंसे एक-एकमें अथवा सभी साधनोंमें यह सामर्थ्य नहीं है कि वे विराट्रूपके दर्शन करा सकें। विराट्रूपके दर्शन तो केवल भगवान्की कृपासे, प्रसन्नतासे ही हो सकते हैं।गीतामें प्रायः यज्ञ, दान और तप -- इन तीनोंका ही वर्णन आता है। आठवें अध्यायके अट्ठाईसवें श्लोकमें और इसी अध्यायके तिरपनवें श्लोकमें वेद, यज्ञ, दान और तप -- इन चारोंका वर्णन आया है और यहाँ वेद, यज्ञ, दान, तप और क्रिया -- इन पाँचोंका वर्णन आया है। आठवें अध्यायके अट्ठाईसवें श्लोकमें सप्तमी विभक्ति और बहुवचन तथा यहाँके श्लोकमें तृतीया विभक्ति और बहुवचनका प्रयोग हुआ है, जब कि दूसरी जगहः प्रायः प्रथमा विभक्ति और एकवचनका प्रयोग आता है।यहाँ तृतीया विभक्ति और बहुवचन देनेका तात्पर्य यह है कि इन वेद, यज्ञ, दान आदि साधनोंमेंसे एकएक साधन विशेषतासे बहुत बार किया जाय अथवा सभी साधन विशेषतासे बहुत बार किये जायँ, तो भी वे सबकेसब साधन विश्वरूपदर्शनके कारण नहीं बन सकते अर्थात् इनके द्वारा विश्वरूप नहीं देखा जा सकता। कारण कि विश्वरूपका दर्शन करना किसी कर्मका फल नहीं है।\n\nजैसे यहाँ वेद, यज्ञ आदि साधनोंसे विश्वरूप नहीं देखा जा सकता -- ऐसा कहकर विश्वरूपदर्शनकी दुर्लभता बतायी है, ऐसे ही आगे तिरपनवें श्लोकमें वेद, यज्ञ आदि साधनोंसे चतुर्भुजरूप नहीं देखा जा सकता -- ऐसा कहकर चतुर्भुजरूप -- दर्शनकी दुर्लभता बतायी है। चतुर्भुजरूपको देखनेमें अनन्यभक्तिको साधन बताया है। (11। 54); क्योंकि वह रूप ऐसा विलक्षण है कि उसका दर्शन देवता भी चाहते हैं। इसलिये उस रूपमें भक्ति हो सकती है। परन्तु विश्वरूपको देखकर तो भय लगता है; अतः ऐसे रूपमें भक्ति कैसे होगी, प्रेम कैसे होगा इसलिये इसके दर्शनमें भक्तिको साधन नहीं बताया है। यह तो केवल भगवान्की प्रसन्नतासे, कृपासे ही देखा जा सकता है।'एवंरूपः शक्य अहं नृलोके द्रष्टुं त्वदन्येन'--मनुष्यलोकमें इन साधनोंसे तुम्हारे सिवाय मेरा विश्वरूप कोई देख नहीं सकता -- इसका अर्थ यह नहीं है कि इन साधनोंसे तू देख सकता है। तुम्हारेको तो मैंने अपनी प्रसन्नतासे ही यह रूप दिखाया है।सञ्जयको भी जो विश्वरूपके दर्शन हो रहे थे, वह भी व्यासजीकी कृपासे प्राप्त दिव्यदृष्टिसे ही हो रहे थे, किसी दूसरे साधनसे नहीं। तात्पर्य है कि भगवान् और उनके भक्तों, सन्तोंकी कृपासे जो काम होता है, वह काम साधनोंसे नहीं होता। इनकी कृपा भी अहैतुकी होती है।\n\nकई लोग ठीक न समझनेके कारण ऐसा कहते हैं कि भगवान्ने अर्जुनको विश्वरूप दिखाया नहीं था, प्रत्युत यह समझा दिया था कि मेरे शरीरके किसी एक अंशमें अनन्त ब्रह्माण्ड हैं। पर वास्तवमें यह बात है ही नहीं। स्वयं भगवान्ने कहा है कि 'मेरे इस शरीरमें एक जगह चराचर-सहित सम्पूर्ण जगत्को अभी देख ले' ( 11 । 7)। जब अर्जुनको दिखायी नहीं दिया, तब भगवान्ने कहा कि 'तू अपने इन चर्मचक्षुओंसे मेरे विश्वरूपको नहीं देख सकता, इसलिये मैं तुझे दिव्यचक्षु देता हूँ (11। 8)। फिर 'भगवान्ने अर्जुनको दिव्यचक्षु देकर साक्षात् अपना विश्वरूप दिखाया। सञ्जयने भी कहा है कि भगवान्के शरीरमें एक जगह स्थित विश्वरूपको अर्जुनने देखा' (11। 13)। अर्जुनने भी विश्वरूपका दर्शन करते हुए कहा कि मैं आपके शरीरमें सम्पूर्ण प्राणियोंके समुदायोंको तथा ब्रह्मा, विष्णु, महेश आदि सबको देख रहा हूँ' (11। 15) आदि-आदि। इससे सिद्ध होता है कि भगवान्ने अर्जुनको प्रत्यक्षमें अपने विश्वरूपके दर्शन कराये थे। दूसरी बात, समझानेके लिये तो ज्ञानचक्षु होते हैं (गीता 13। 34; 15। 11), पर दिव्यचक्षुसे साक्षात् दर्शन ही होते हैं। अतः भगवान्ने केवल कहकर समझा दिया हो, ऐसी बात नहीं है।\n\n सम्बन्ध--अर्जुनका भय दूर करनेके लिये भगवान् आगेके श्लोकमें उनको देवरूप देखनेकी आज्ञा देते हैं।"
    },
    "raman": {
        "author": "Sri Ramanuja",
        "sc": "।।11.48।।एवंरूपः यथावस्थितः अहं मयि भक्तिमतः त्वत्तः अन्येन ऐकान्तिकात्यन्तिकभक्तिरहितेन केन अपि पुरुषेण केवलैः वेदयज्ञादिभिः द्रष्टुं न शक्यः।",
        "et": "11.48 In this form, which represents My real nature, I cannot be realised by such means as study of the Vedas, sacrifices etc., by anyone who is bereft of exclusive Bhakti towards Me or by any one other than yourself who has complete devotion towards Me."
    },
    "abhinav": {
        "author": "Sri Abhinav Gupta",
        "sc": "।।11.48।।No commentary.",
        "et": "11.48 Sri Abhinavagupta did not comment upon this sloka."
    },
    "sankar": {
        "author": "Sri Shankaracharya",
        "ht": "।।11.48।। मेरे रूपका दर्शन करके तू निःसंदेह कृतार्थ हो गया है। इस प्रकार उस रूपदर्शनकी स्तुति करते हैं --, न तो वेद और यज्ञोंके अध्ययनद्वारा अर्थात् न तो चारों वेदोंका यथावत् अध्ययन करनेसे और न यज्ञोंका अध्ययन करनेसे ही ( मैं दर्शन दे सकता हूँ )। वेदोंके अध्ययनसे ही यज्ञोंका अध्ययन सिद्ध हो सकता था? उसपर भी जो अलग यज्ञोंके अध्ययनका ग्रहण है? वह यज्ञविषयक विशेष विज्ञानके उपलक्षणके लिये है। वैसे ही न मनुष्यके बराबर तोलकर सुवर्णादि दान करनेसे? न श्रौतस्मार्तादि अग्निहोत्ररूप क्रियाओंसे और न चान्द्रायण आदि उग्र तपोंसे ही मैं अपने ऐसे रूपका दर्शन दे सकता हूँ। हे कुरुप्रवीर  जैसा विश्वरूप तुझे दिखाया गया है वैसा मैं तेरे सिवा इस मनुष्यलोकमें और किसीके द्वारा नहीं देखा जा सकता।",
        "sc": "।।11.48।। --,न वेदयज्ञाध्ययनैः चतुर्णामपि वेदानाम् अध्ययनैः यथावत् यज्ञाध्ययनैश्च -- वेदाध्ययनैरेव यज्ञाध्ययनस्य सिद्धत्वात् पृथक् यज्ञाध्ययनग्रहणं यज्ञविज्ञानोपलक्षणार्थम् -- तथा न दानैः तुलापुरुषादिभिः? न च क्रियाभिः अग्निहोत्रादिभिः श्रौतादिभिः? न अपि तपोभिः उग्रैः चान्द्रायणादिभिः उग्रैः घोरैः? एवंरूपः यथादर्शितं विश्वरूपं यस्य सोऽहम् एवंरूपः न शक्यः अहं नृलोके मनुष्यलोके द्रष्टुं त्वदन्येन त्वत्तः अन्येन कुरुप्रवीर।।",
        "et": "11.48 Na veda-yajna-adhyayanaih, not by the study of the Vedas and sacrifices, (i.e.) not by the methodical study of even the four Vedas and the study of the sacrifices-since the study of the sacrifices is achieved by the very study of the Vedas, the separate mention of the study of sacrifices is for suggesting detailed knowledge of sacrifices; [This separate mention of the study of sacrifices is necessary because the ancients understood the study of Vedas to mean learing them by rote.] so also, na danaih, not by gifts-in such forms as distributing wealth eal to the weight of the giver; na ca kriyabhih, not even by rituals-by Vedic and other rituals like Agnihotra etc.; nor even ugraih tapobhih, by severe austerities such a Candrayana [A religious observance or expiatory penance regulated by the moon's phases. In it the daily antity of food, which consists of fifteen mouthfuls at the full-moon, is curtailed by one mouthful during the dark fornight till it is reduced to nothing at the new moon; and it is increased in a like manner during the bright fortnight.-V.S.A.] etc. which are frightful; sakyah aham, can I; evam rupam, in this form-possessing the Cosmic form as was shown; drastum, be perceived; nrloke, in the human world; tvad-anyena, by anyone other than you; kuru-pravira, O most valiant among the Kurus."
    },
    "jaya": {
        "author": "Sri Jayatritha",
        "sc": "।।11.48।।Sri Jayatirtha did not comment on this sloka."
    },
    "vallabh": {
        "author": "Sri Vallabhacharya",
        "sc": "।।11.48।।मदनुग्रहैकलभ्यभक्तिव्यतिरिक्तैस्तु सर्वैरप्युपायैरेवमपि द्रष्टुमशक्य इत्याह -- न वेदेति। अहं पुरुषोत्तमः कृष्ण एवंरूपमैश्वरं यस्य स विशिष्टो नृलोके द्रष्टुमशक्यः केवलोऽक्षरादिस्तु स्वोपासकानां वेदप्रवचनादिसाधनैर्द्रष्टुं शक्योऽपि भवति? नाहं पुरुषोत्तमः अनन्यभक्तिलभ्यत्वात्भक्त्याऽहमेकया ग्राह्यः इति [11।14।21] भागवतवाक्यात्। तत्रापि त्वत्तो मदनुगृहीताद्भक्तादन्ये नैवमपि द्रष्टुं न शक्ताः एतद्दर्शनस्यापि मदनुग्रहलभ्यत्वात् त्वं तु केवलं मदनुग्रहात् दृष्टवानसि। इयमेव पुष्टिःपोषणं तदनुग्रहः इति [2।10।4] भागवतवाक्यात्।तद्रहितानामपि स्वप्रमेयबलेन स्वप्रापणं पुष्टिः इति भाष्यकारः। दैवस्य निग्रहणमनु सर्वसाधनकरणेनापि पुरुषोत्तमस्वरूपालाभे दैन्येनार्त्ततया च दृढतरबीजरूपासक्तिभावमनुग्रहणं भगवता यत्र भवति सोऽनुग्रहश्च पुष्टिरिति सङ्क्षेपः। तदिदं प्रमेयवर्त्म भागवतषष्ठस्कन्धे -- सध्रीचीनो ह्ययं पन्था लोके,क्षेमोऽकुतोऽभयः [अ.1।17] इति शुकेन धर्मविष्णुदूतसंवादोपाख्यानद्वारा स्पष्टमेव दर्शितमिति ततोऽवसेयम्। अत्रोपपत्तिर्भक्तिहेतुग्रन्थेऽनेकधा निरूपिता द्रष्टव्या।"
    },
    "ms": {
        "author": "Sri Madhusudan Saraswati",
        "sc": "।।11.48।।एतद्रूपदर्शनात्मकमतिदुर्लभं मत्प्रसादं लब्ध्वा कृतार्थ एवासि त्वमित्याह -- न वेदेति। वेदानां चतुर्णामपि अध्ययनैरक्षरग्रहणरूपैः? तथा मीमांसाकल्पसूत्रादिद्वारा यज्ञानां वेदबोधितकर्मणामध्ययनैरर्थविचाररूपैर्वेदयज्ञाध्ययनैः? दानैस्तुलापुरुषादिभिः? क्रियाभिरग्निहोत्रादिश्रौतकर्मभिः? तपोभिः कृच्छ्रचान्द्रायणादिभिरुग्रैः कायेन्द्रियशोषकत्वेन दुष्करैः? एवंरूपोऽहं न शक्यः नृलोके मनुष्यलोके द्रष्टुं त्वदन्येन मदनुग्रहहीनेन। हे कुरुप्रवीर? शक्योहमिति वक्तव्ये विसर्गलोपश्छान्दसः। प्रत्येकं नकाराभ्यासो निषेधदार्ढ्याय। नच क्रियाभिरित्यत्र चकारादनुक्तसाधनान्तरसमुच्चयः।"
    },
    "srid": {
        "author": "Sri Sridhara Swami",
        "sc": "।।11.48।।एतद्दर्शनमतिदुर्लभं लब्ध्वा त्वं कृतार्थोऽसीत्याह -- नेति। वेदाध्ययनातिरेकेण यज्ञाध्ययनस्याभावात्। यज्ञशब्देन यज्ञविद्यायाः कल्पसूत्राद्या लक्ष्यन्ते। वेदानां यज्ञविद्यानां चाध्ययनैरित्यर्थः। नच दानैर्न च क्रियाभिरग्निहोत्रादिभिर्न चोग्रैस्तपोभिश्चान्द्रायणादिभिरेवंरूपोऽहं त्वदन्येन मनुष्यलोके द्रष्टुं शक्यः? अपितु त्वमेव केवलं मत्प्रसादेन दृष्ट्वा कृतार्थोऽसि।"
    },
    "dhan": {
        "author": "Sri Dhanpati",
        "sc": "।।11.48।।मम विश्वरुपदर्शनेन कृतार्थ एव त्वं संपन्न इत्याशयेनाह -- नेति। न वेदानां चतुर्णामप्यध्ययनैः गुरुच्चारणानुच्चारणलक्षणैः। यज्ञाध्ययनैर्यज्ञविज्ञानस्य भीमांसाकल्पसूत्रादेरध्ययनैर्न दानैर्गोदानादिभिर्न च क्रियाभिः श्रौतस्मार्थक्रियाकलापैर्न तपोभिश्चान्द्रायणादिभिरुग्रैः घोरैर्देहशोषणैरेवं यथा प्रदर्शितं विश्वरुपं यस्य स एवंरुपाऽहं त्वदन्येन मदनुग्रहवर्जितेन द्रष्टुं शक्यः। अन्ये कुरवः केचित्कुरुवीराश्च। त्वं तु मे तद्रूपदर्शनलब्धप्रकर्षः कुरुप्रवीरः संपन्न इत सूचयन्नाह हे कुरुप्रवीर।"
    },
    "venkat": {
        "author": "Vedantadeshikacharya Venkatanatha",
        "sc": "।।11.48।।कथमेतद्रूपस्य मदन्येन केनाप्यदृष्टपूर्वत्वम् येनकेनचिदुपायेनान्यैरपि दर्शनसम्भवादित्यत्र एतदुपपादकत्वेनोत्तरश्लोकमवतारयति -- अनन्यभक्तिव्यतिरिक्तैरित्यादिना।एवंरूपः इत्यस्याप्राकृतरूपविशिष्टपरत्वे कृष्णावताररूपस्य सर्वैदृश्यमानत्वानुपपत्त्या मनुष्यादिविसजातीयत्वाप्राकृतत्वारूपपरत्वमभिप्रेत्याहयथावस्थितोऽहमिति। एकान्तभक्तिरहितानामवताररूपदर्शनं तु मनुष्यादिसजातीयत्वप्राकृतत्वादिरूपेणायथावस्थितदर्शनमेवेति भावः।त्वत् इत्येतत्पृथक्पदं भक्तिमत्परं चेत्यभिप्रयन्नाहमयि भक्तिमतस्त्वत्तोऽन्येनेति। अत्रान्यपदेन अर्जुनान्यत्वविवक्षायांभक्त्या त्वनन्यया शक्य अहमेवंविधोऽर्जुन। ज्ञातुं द्रष्टुं च तत्त्वेन [11।54] इत्युत्तरग्रन्थविरोधापत्त्याभक्तिमदन्यत्वमात्रं विवक्षितमित्याहएकान्तभक्तिरहितेन केनापीति। वेदशब्दोऽर्थवत्तया श्रुतवेदपरः। तेनश्रोतव्यः [2।4।5] इत्युक्तश्रवणं लभ्यते इत्यध्ययनस्य पृथगुक्तत्वात्क्रियाशब्देन गोबलीवर्दनयाद्यज्ञाध्ययनादिव्यतिरिक्तहोमादिक्रिया उच्यन्त इत्यभिप्रेत्यवेदयज्ञादिभिरित्युक्तम्। तमेतं वेदानुवचनेन ब्राह्मणा विविदिषन्ति यज्ञेन दानेन तपसानाशकेन [बृ.उ.4।4।22] इति श्रुत्या वेदयज्ञादीनां भक्तिद्वारा दर्शनसाधनत्वप्रतीतेः कथमयं निषेधः इति शङ्कावारणायकेवलैरित्युक्तम्।"
    },
    "puru": {
        "author": "Sri Purushottamji",
        "sc": "।।11.48।।एवं त्वदिच्छयैवेदं रूपं दर्शितं? इदानीं च पूर्वतनमेव रूपं पश्य? दर्शनीयस्य रूपस्य दुर्लभत्वायाऽर्जुने कृपाधिक्यमाह -- न वेदेति। न वेदयज्ञाध्ययनैः वेदानां सार्थकशब्दात्मकानां यज्ञानामानुपूर्व्यादिसहितविद्याक्रियाणां अध्ययनैः? न दानैः तुलापुरुषादिभिः? न च क्रियाभिरग्निहोत्रादिरूपाभिः? न तपोभिरुग्रैः कृच्छ्रचान्द्रायणादिभिः नृलोके मनुष्यलोके एवंरूपः अहं पुरुषोत्तमः हे कुरुप्रवीर भक्तकुलश्रेष्ठ त्वदन्येन त्वामपहायान्येन द्रष्टुं पूर्वोक्तैः साधनैरपि न शक्यः न समर्थः।"
    },
    "neel": {
        "author": "Sri Neelkanth",
        "sc": "।।11.48।।योगैकगम्यमेतत्कर्मिणां दुष्प्रापमित्याह -- न वेदेति। वेदानां यज्ञानां चाध्ययनैरधिगमैः नच दानैर्नच क्रियाभिः स्मृत्युक्ताभिरापूर्तादिभिर्वापीकूपारामादिभिस्तपोभिः कृच्छ्रचान्द्रयणाद्यैः। उग्रैर्मासोपवासाद्यैः। नृलोके एवंरूपोऽहं द्रष्टुं न शक्यः। रोरुत्वाभाव आर्षः। त्वदन्येन कुरुप्रवीर।"
    },
    "prabhu": {
        "author": "A.C. Bhaktivedanta Swami Prabhupada",
        "et": "O best of the Kuru warriors, no one before you has ever seen this universal form of Mine, for neither by studying the Vedas, nor by performing sacrifices, nor by charity, nor by pious activities, nor by severe penances can I be seen in this form in the material world.",
        "ec": " The divine vision in this connection should be clearly understood. Who can have divine vision? Divine means godly. Unless one attains the status of divinity as a demigod, he cannot have divine vision. And what is a demigod? It is stated in the Vedic scriptures that those who are devotees of Lord Viṣṇu are demigods ( viṣṇu-bhaktaḥ smṛto daivaḥ ). Those who are atheistic, i.e., who do not believe in Viṣṇu, or who recognize only the impersonal part of Kṛṣṇa as the Supreme, cannot have the divine vision. It is not possible to decry Kṛṣṇa and at the same time have the divine vision. One cannot have the divine vision without becoming divine. In other words, those who have divine vision can also see like Arjuna. The Bhagavad-gītā gives the description of the universal form. Although this description was unknown to everyone before Arjuna, now one can have some idea of the viśva-rūpa after this incident. Those who are actually divine can see the universal form of the Lord. But one cannot be divine without being a pure devotee of Kṛṣṇa. The devotees, however, who are actually in the divine nature and who have divine vision, are not very much interested in seeing the universal form of the Lord. As described in the previous verse, Arjuna desired to see the four-handed form of Lord Kṛṣṇa as Viṣṇu, and he was actually afraid of the universal form. In this verse there are some significant words, just like veda-yajñādhyayanaiḥ, which refers to studying Vedic literature and the subject matter of sacrificial regulations. Veda refers to all kinds of Vedic literature, such as the four Vedas ( Ṛg, Yajur, Sāma and Atharva ) and the eighteen Purāṇas, the Upaniṣads and the Vedānta-sūtra. One can study these at home or anywhere else. Similarly, there are sūtras – Kalpa-sūtras and Mīmāṁsā-sūtras – for studying the method of sacrifice. Dānaiḥ refers to charity which is offered to a suitable party, such as those who are engaged in the transcendental loving service of the Lord – the brāhmaṇas and the Vaiṣṇavas. Similarly, “pious activities” refers to the agni-hotra and the prescribed duties of the different castes. And the voluntary acceptance of some bodily pains is called tapasya. So one can perform all these – can accept bodily penances, give charity, study the Vedas, etc. – but unless he is a devotee like Arjuna, it is not possible to see that universal form. Those who are impersonalists are also imagining that they are seeing the universal form of the Lord, but from Bhagavad-gītā we understand that the impersonalists are not devotees. Therefore they are unable to see the universal form of the Lord. There are many persons who create incarnations. They falsely claim an ordinary human to be an incarnation, but this is all foolishness. We should follow the principles of Bhagavad-gītā , otherwise there is no possibility of attaining perfect spiritual knowledge. Although Bhagavad-gītā is considered the preliminary study of the science of God, still it is so perfect that it enables one to distinguish what is what. The followers of a pseudo incarnation may say that they have also seen the transcendental incarnation of God, the universal form, but that is unacceptable because it is clearly stated here that unless one becomes a devotee of Kṛṣṇa one cannot see the universal form of God. So one first of all has to become a pure devotee of Kṛṣṇa; then he can claim that he can show the universal form of what he has seen. A devotee of Kṛṣṇa cannot accept false incarnations or followers of false incarnations."
    }
}
